FCI जोन सूची देखें – भारतीय खाद्य निगम के सभी जोन के अंतर्गत राज्य जानें

भारतीय खाद्य निगम लगभग हर साल असिस्टेंट ग्रेड, जूनियर इंजीनियर, स्टेनो, टाइपिस्ट आदि जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती करता है। निगम अपनी परीक्षाएं जोन के हिसाब से आयोजित करता है और जोन के हिसाब से पोस्टिंग भी देता है। अगर आप FCI पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपको यह जानना होगा कि आप किस जोन से हैं और आपको किस जोन में आवेदन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि FCI के पांच (5) जोन हैं | हर जोन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र (राज्य) आते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है। एक उम्मीदवार आवेदन पत्र में किसी भी एक जोन के लिए आवेदन कर सकता है।

FCI जोन लिस्ट और उसके अंतर्गत क्षेत्र

यहां एफसीआई जोन की सूची और उनके अंतर्गत आने वाला क्षेत्र / राज्य नीचे टेबल में दी गई है।

1. FCI नार्थ जोन 
  1. दिल्ली
  2. राजस्थान
  3. पंजाब
  4. हिमाचल प्रदेश
  5. जम्मू-कश्मीर
  6. हरियाणा
  7. उत्तराखंड
  8. उत्तर प्रदेश
  9. चंडीगढ़
  10. लद्दाख
2. FCI साउथ जोन  1. आंध्र प्रदेश (अंडमान और निकोबार द्वीप सहित)
2. केरल
3. कर्नाटक (लक्षद्वीप सहित)
4. तमिलनाडु (पुडुचेरी सहित)
5. तेलंगाना
3. FCI ईस्ट जोन 1. ओडिशा
2. झारखंड
3. बिहार
4. पश्चिम बंगाल (सिक्किम शामिल)।
4. FCI वेस्ट जोन  1. महाराष्ट्र
2. छत्तीसगढ़
3. मध्य प्रदेश
4. गुजरात क्षेत्र (दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली सहित)
5. FCI नार्थ-ईस्ट जोन 1. असम
2. अरुणाचल प्रदेश
3. नागालैंड और मणिपुर
4. एनईएफ क्षेत्र (इसमें मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय राज्य शामिल हैं)।
भारतीय खाद्य निगम की स्थापना खाद्य निगम अधिनियम 1964 के तहत की गई थी। FCI के कुछ उद्देश्य उचित मूल्य पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना और मूल्य स्थिरीकरण के लिए बाजार में हस्तक्षेप करना तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े उपक्रमों में से एक है। FCI के डिपो और कार्यालय पूरे भारत में फैले हुए हैं।
This article is originally published by ExamFormIndia.in.